Mission Hariyali: Jan Seva Trust Siwan Launches Tree Plantation Drive

Siwan, 28 September 2025:जन सेवा ट्रस्ट, सिवान ने आज 🌿”मिशन हरियाली – एक पेड़ माँ के नाम” विशेष अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का..

LokView Logo

Siwan, 28 September 2025:
जन सेवा ट्रस्ट, सिवान ने आज 🌿”मिशन हरियाली – एक पेड़ माँ के नाम” विशेष अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।

अभियान की शुरुआत ट्रस्ट के संयोजक राजू चौधरी की अध्यक्षता में हुई, जबकि संचालन ई. दीपक आनंद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के अध्यक्ष नितेश कुमार द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के कोर टीम के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सोमेश कु. सिंह (अध्यक्ष – लॉ एंड ऑर्डर), विमलेश कुमार (उपाध्यक्ष), अनिल कुमार, परमानंद सिंह सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।

📌 कार्यक्रम की खास बातें:

  1. पहले दिन 11 पौधे लगाए गए।
  2. सभी पौधे “माँ के नाम” समर्पित किए गए।
  3. सदस्यों ने ट्रस्ट के प्रिंटेड टी-शर्ट पहनकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
  4. पौधों के संरक्षण, देखभाल और निरंतर निगरानी का संकल्प लिया गया।

ट्रस्ट ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में इस अभियान को बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही, उपहार स्वरूप पौधों को भेंट करने की परंपरा भी शुरू की जाएगी।

जन सेवा ट्रस्ट, सिवान ने इस अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं, उनकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हराभरा पर्यावरण तैयार करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

Follow by Email
Instagram
Telegram
WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!